
बोड़ला विकासखंड के सारंगपुरकला हायर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 19 जून को शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा मनीराम साहू एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम साहू थे। उनके साथ जनपद सदस्य छोटूराम चंद्रवंशी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोकुल चंद्रावशी, बलदाऊ चंद्रवंशी, सरपंच राजेश चंद्रवंशी, विद्यालय अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी शेखर राजपूत, एसएमडीसी अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, पालक एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके उपरांत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति को सराहते हुए अतिथियों ने साइकिल स्टैंड निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया। साथ ही, विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि “हमारा संकल्प है कि इस विद्यालय के छात्र पूरे राज्य में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करें।”

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों से स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है तथा कई वर्षों में शत-प्रतिशत सफलता दर दर्ज की गई है। उन्हें स्वयं छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न सम्मान से 2012 में नवाजा जा चुका है।
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी शेखर राजपूत ने छात्रों को प्रभावी उत्तर लेखन के गुर सिखाए, जिसे विद्यार्थियों ने बहुत रुचि के साथ सुना।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में कटहल, नींबू, मुसब्बी जैसे औषधीय पौधों का रोपण किया गया, जिससे कार्यक्रम को पर्यावरणीय
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


