कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़बोड़लामौसमराजनीतिसमस्या

ग्राम पंचायत बद्दो में भीषण जल संकट, प्रशासन बेखबर – अमन वर्मा

बोड़ला: ग्राम पंचायत बद्दो के ग्रामीण इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। गांव में मौजूद पांच बोरवेल में से केवल एक ही बोरवेल में पानी आ रहा है, जबकि बाकी चार पूरी तरह से सूख चुके हैं। इसके कारण पूरे गांव के लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जल संकट को लेकर कई बार प्रशासन और पंचायत में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

ग्रामवासी अमन वर्मा(उपसरपंच) का कहना हैं कि , “हम लगातार अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी हम तरस रहे हैं।”

गौरतलब है कि यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई वैकल्पिक जल स्रोत उपलब्ध नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने शासन से जल्द समाधान की मांग की है ताकि गांव की पेयजल समस्या का स्थायी हल निकल सके।

You cannot copy content of this page