कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाशिक्षा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोड़ला ने छात्रों को तिलक लगाकर किया पेन वितरण…

बोड़ला: शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बोड़ला में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक लगाकर एवं पेन वितरित कर शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

नगर उपाध्यक्ष रूपेश भट्ट ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष सभी विद्यालयों में किया जाता है, जिसमें परिषद के कार्यकर्ता परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर एवं पेन देकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विद्यार्थी पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे और निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।

इस कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष रूपेश भट्ट, नगर सहमंत्री लोकेन्द्र यदु, नगर छात्रा प्रमुख सोनल शर्मा, लक्ष्मी साहू, कमलेश, शैलेन्द्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page