कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाशिक्षा

पुलवामा हमले के शहीद जवानों को एबीवीपी नगर इकाई बोड़ला ने दी श्रद्धांजलि

बोड़ला, 14 फरवरी – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई बोड़ला ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की छठी बरसी पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बालक छात्रावास में छात्रों के साथ मोमबत्ती जलाकर और मौन व्रत धारण कर शहीदों को याद किया गया।

जिला संयोजक गजाधर वर्मा ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दी थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि यह हमला देश की सुरक्षा और एकता पर सीधा प्रहार था, लेकिन भारत ने हमेशा यह साबित किया है कि उसके जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

इस श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य विनायक वर्मा, लक्की यदु, राजेंद्र, रोहित सहित एबीवीपी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति और एकता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page