
कवर्धा: जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 से कांग्रेस ने पूर्णिमा/वाल्मीकि वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।
वाल्मीकि वर्मा कांग्रेस के एक अनुभवी और सक्रिय नेता हैं, जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। उनका कहना है कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देंगे और पूरी निष्ठा से जनसेवा करेंगे।
चुनाव प्रचार के दौरान वाल्मीकि वर्मा को क्षेत्र में अच्छा जनसमर्थन मिलता दिख रहा है। उनका जनसंपर्क अभियान तेजी पकड़ रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता उन्हें कितना समर्थन देते हैं और चुनावी परिणाम किस ओर जाते हैं।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


