कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लाभक्ति

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

सारंगपुर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती की संगमरमर की प्रतिमा की स्थापना वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ पूरे विधि-विधान से की गई। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मां शारदे की पूजा-अर्चना कर विद्या और ज्ञान की देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

संस्था के प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मां सरस्वती का विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्व है। उनकी कृपा से ज्ञान, बुद्धि और कला का विकास होता है।

 

इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला, और सभी ने मिलकर पर्व की गरिमा को बनाए रखा।

You cannot copy content of this page