कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57वें प्रांत अधिवेशन में ईश्वर वर्मा को मिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व

राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छत्तीसगढ़ प्रदेश का 57वां प्रांत अधिवेशन 3 से 5 जनवरी 2025 तक संस्कारधानी राजनांदगांव में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में सत्र 2025-26 के लिए संघटनात्मक घोषणाएं की गईं।

 

प्रांत अधिवेशन के दौरान कवर्धा जिले के ईश्वर वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। ईश्वर वर्मा इससे पूर्व संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे SFD प्रमुख, SFS प्रमुख और बोड़ला महाविद्यालय के प्रमुख जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे नगर सह मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

ईश्वर वर्मा की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page