
नेऊरगांव खुर्द(अभिषेक वर्मा): गांव के लोग अपने काम के प्रति शहर के लोगों से अधिक जागरूक और समर्पित होते हैं तथा उनमें शहरी क्षेत्र के लोगों से अधिक ताकत और क्षमता भी होती है। गांव में शांति, सद्भावना, सहानुभूति और भाईचारा की बहार बहती है। किसी भी तरह का कोई संघर्ष और विवाद नहीं रहता। ग्रामीण एक-दूसरे के दुख-सुख में आगे आते हैं और सहयोग सहानुभूति का स्वभाव रखते है।
आज कबीरधाम जिला के अंतर्गत पोड़ी समीप ग्राम नेऊरगांव खुर्द उपरोक्त बातों को सिद्ध और प्रमाणित कर रहीं हैं। आज नेऊरगांव खुशहाली, समृद्धि और विकास की ओर आगे बढ़ रही है। गांव की युवा शक्ति जागरुक और संगठित हुए है। आज गांव में लगभग 400 युवाओं का एक टीम तैयार किया गया हैं। जिसका उद्देश्य गांव की हरियाली, समृद्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और गांव की अन्य बुनियादी सुविधाओं और सुविधाओं से वंचित समस्याओं का निदान करना हैं। नेऊरगांव खुर्द की युवा शक्ति अपने गांव को आगे बढ़ाने के लिए लगातार गांव में नयाचार कर रहे है।आज गांव की युवा शक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हैं।
आज गांव के सैकड़ो जागरुक युवा जिलाधीश (कलेक्टर) श्रीमान जन्मजय महोबे जी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमान संदीप अग्रवाल जी और पुलिस अधीक्षक श्रीमान अभिषेक पल्लव जी से मिलकर अपने गांव में *”युवा जागरुकता और वृक्षारोपण”* कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रण दिए.
गांव में वृक्षारोपण और युवा जागरुकता की इस अनोखा कार्यक्रम को सुनकर कलेक्टर साहब ने सभी युवाओं की इस प्रयास आभार जताया। खुशी खुशी से उनके द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने का सकारात्मक आश्वासन दिए। आमंत्रण देने के लिए बड़ी संख्या में गांव के जागरुक युवा शक्ति कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हुए थे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


