कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाशिक्षा

कुसुमघटा विद्यालय की छात्रा अंकिता चंद्रवंशी का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन…

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुसुमघटा की कक्षा 11वीं की छात्रा कु. अंकिता चंद्रवंशी ने राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में अपने नवाचारपूर्ण मॉडल से सबका ध्यान आकर्षित किया। जशपुर नगर में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में उनके मॉडल को विशेष सराहना मिली।

विद्यालय से तीन विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि लगातार दूसरे वर्ष कक्षा 10वीं के विद्यार्थी करण का मॉडल चयनित हुआ है। उन्होंने पिछले वर्ष अंबिकापुर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। वहीं कक्षा 12वीं की कु. सरिता के पर्यावरण प्रबंधन एवं सतत विकास पर आधारित प्रोजेक्ट को भी राज्य स्तर पर स्थान मिला है।

 

कु. अंकिता का मॉडल – ‘ग्रीन एनर्जी पावर हाउस’

अंकिता ने हरित ऊर्जा पर आधारित एक इंटिग्रेटेड मॉडल प्रस्तुत किया है जिसमें —

सोलर एनर्जी

बायोमास एनर्जी

विंड एनर्जी

 

— तीनों को मिलाकर एक कम्बाइंड पावर हाउस तैयार किया गया है। यह मॉडल प्रदूषण रहित और किफायती ऊर्जा उत्पादन का आधुनिक समाधान प्रस्तुत करता है। बड़े पैमाने पर अपनाने से यह पारंपरिक कोयला आधारित विद्युत उत्पादन का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। मॉडल में अपशिष्ट प्रबंधन और ऊर्जा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

 

सम्मान और शुभकामनाएँ

अंकिता सहित सभी चयनित विद्यार्थियों को मार्गदर्शक शिक्षक एन. वर्मा, प्राचार्य अश्वनी कोसरे, विद्यालय परिवार और प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री शिवनाथ वर्मा द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

 

कुसुमघटा विद्यालय का यह उपलब्धि शिक्षा गुणवत्ता और नवाचार का प्रेरणादायी उदाहरण है।

You cannot copy content of this page