
विवरण पुलिस अधीक्षक कवर्धा धर्मेंद्र छवई एवं अतिपुलिस अधीक्षक महोदय पुष्पेंद्र बघेल,एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल सतीश धुर्वे द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने प्रभावी रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने थाना प्रभारीयों द्वारा अपने क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है कि आज दिनांक 19.10.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बेंदा का छोटे लाल धुर्वे पिता शुक्ला सिंह धुर्वे उम्र 24 वर्ष अपने घर में भारी मात्रा में म. प्र. निर्मित देशी एवं अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु रखा है सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर कार्यवाही करने थाना प्रभारी चिल्फी को निर्देशित किया गया, जिस पर थाना चिल्फी पुलिस द्वारा टीम गठन कर ग्राम बेंदा जाकर रेड कार्यवाही किया गया. जो संदेही अपने घर में मिला जिसके उपस्थिति में घर की तलाशी लेने पर कमरे में दो कार्टून और एक बोरी में 182 पव्वा देसी प्लेन शराब, एक बोरी में गोवा विष्की 32 पव्वा, एक कार्टून में MD no.1 विष्की 24 पव्वा, एक कार्टून में 12 बोतल पावर कूल बियर बरामद हुआ, उक्त शराब रखने के सम्बन्ध में आरोपी को नोटिस देने पर कोई लायसेंस पेश नहीं किया, बरामद शराब को मौक़े पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्र. 40/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमाशंकर राठौर, प्र. आर. नरेन् नेताम, आर. सुभाष सोनकर, हरजेंद्र रात्रे, आंसू तिवारी, पंकज यादव, अजय चंद्रवंसी, पप्पू पनागर, अमन वाहने का विशेष योगदान रहा.
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


