उत्तर प्रदेश में सख्त होगा पेपर लीक कानून, दोषियों पर चलेगा बुलडोजर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे मामलों को रोकने के लिए यूपी की योगी सरकार मसौदा तैयार किया है. इसके जरिए योगी सरकार राज्य में पेपर लीक और साल्वर गैंग जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी अब इसका ऐलान खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कर दिया है.
दोषियो को मिलेगी 10 साल की सजा
परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से हो इसलिए कानून बनाए जा रहे है. वहीं इस नए कानून के तहत आरोपियों को उम्रकैद की सजा और 10 करोड़ रुपए जुर्माने का प्रावधान है. आरोपी की संपत्ति कुर्क करने का भी नियम बनाया गया है. पेपर लीक मामले में आरोपियों को जल्दी सजा मिले, इसके लिए हर आरोपी का कोर्ट में अलग ट्रायल कराया जा रहा है. गुजरात और उत्तराखंड मे भी कानून में संशोधन करके सख्त बनाया गया है.
गैंगस्टर एक्ट लगा तो चलेगा बुलडोजर
बता दें कि यूपी में 7 साल में 8 भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए जिसमें UPSSSC, PET, RO/ARO, और UPTET के पेपर भी लीक हुए. वहीं हाल ही मे नीट की परीक्षा में भी दिक्कतें देखने को मिली. गौरतलब है कि पूर्व में RO/ARO और पुलिस की परीक्षा लीक होने पर बच्चों ने जमकर प्रदर्शन किया था और सड़को पर उतकर इंसाफ की मांग की वहीं अब यूपी सीएम ने ऐलान किया है कि पेपर लीक मामले में दोषियों पर बुलडोजर चलेगा वहीं उम्रकैद और 10 करोड़ जुर्माने प्रावधान भी रखा गया है.









