
बिलासपुर. आरोपी ने पुराना 5 रूपए का नोट 5 लाख 12 हजार रूपए में खरीदने का झांसा दिया. उसकी बातों में आकर युवक ने अलग अलग किस्तों में 2 लाख 21 हजार 600 रूपए गंवा दिए. चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं
पुलिस के अनुसार चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी रोशन धुरी पिता सांवत राम (25 वर्ष) दगौरी के नोवा प्लांट में हेल्पर का काम करता है. 1 मई 2024 को युवक के इंस्टाग्राम आईडी में एक विज्ञापन में पुराने 5 रूपए के नोट को बदलने पर 5 लाख 12 हजार रूपए मिलने की बात कही गई. युवक के पास भी एक पुराना नोट था. ऐसे में युवक ने मैसेज कर नोट बेचने की स्वीकृति जताई. शाम 5.30 बजे युवक के मोबाइल नंबर में अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया. सामने वाला खुद को विपिन गुप्ता मुंबई महाराष्ट्र का रहने वाला बताया. उसने कहा कि आर्मी का एक आदमी 5 लाख 12 हजार रूपए लेकर निकला है. वह सरगांव पहुंच गया है. कुछ देर बाद दूसरे नंबर से युवक को कॉल आया और उसने रूपए लेकर सरगांव पहुंचने की बात कही. लेकिन परमिशन कोड मिलने पर रूपए देने की बात कही. परमिशन कोड के लिए युवक ने 13 हजार रूपए ऑनलाइन जमा कराए. इसी तरह अलग-अलग बहाना बनाकर ठगबाज ने युवक से 2 लाख 21 हजार 600 रूपए ठग लिए. जिसके बाद युवक को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है. चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं.
*1.25 लाख नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी*
आरोपी 1 लाख 25 हजार रूपए की ट्रांसफर करने के लिए कह रहे थे. युवक ने रूपए देने से साफ इनकार कर दिया. इस पर आरोपी झुठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देने लगे. वहीं रूपए नहीं देने पर साइबर सेल में शिकायत कर जेल भेजने और 3 लाख जुर्माना लगने की बात कहने लगे. यहां तक उन्होने युवक के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर धमकाया.
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


