
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कवर्धा जिले में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने छापेमारी की है। बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के कई ठिकानों पर टीम ने सुबह पौन छह बजे दबिश दी। बताया जा रहा है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर विभागीय कामों में कमीशनबाजी की शिकायतों की जांच के बाद ये एक्शन लिया गया है। ACB ने इस बार स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली है। इसलिए किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। ACB की टीम सिर्फ एक गाड़ी में बारिश के बीच DEO टीआर साहू के नूतन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। जिस समय टीम ने दबिश दी, उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे।
दस्तावेज खंगालने में जुटे ACB के अफसर
बेल बजाने के बाद दरवाजा खुला, तो ACB फसरों ने अपना परिचय दिया। साहू को ACB की टीम उनके बिलासपुर दफ्तर ले गई। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। इसके अलावा साहू के कवर्धा स्थित आवास पर भी कार्रवाई चल रही है। फिलहाल, अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि साहू के साथ ही कई और अधिकारियों के घर भी ACB ने रेड मारी है। ये कार्रवाई बिलासपुर और कवर्धा में चल रही है।
ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर विभागीय कामों में कमीशनबाजी की शिकायत
ACB सूत्रों ने बताया कि DEO टीआर साहू पर विभाग में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के साथ ही विभागीय खरीदी और निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी की शिकायतें मिली थीं।
ACB ने शिकायतों की जांच के दौरान उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटाई। इसके बाद आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर छापेमारी की।
कवर्धा और बिलासपुर मे Acb की कार्यवाही
जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के निवास पर एसीबी का छापा
बिलासपुर मे जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के नूतन चौक सरकंडा स्थित घर और कवर्धा के जी श्याम नगर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबीश दी है और छापा मार करवाई कर रही है।
Unable to retrieve new videos from YouTube. Please try again later.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


