कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

कवर्धा। 15 अगस्त के पावन अवसर पर नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, सम्मान और वीरता का प्रतीक है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से हमारा देश स्वतंत्र हुआ।

 

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और विकास को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। साथ ही अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जिम्मेदार रहना चाहिए।

 

नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने सभी नगरवासियों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

 

उन्होंने पुनः समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

विनीत:

चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी

अध्यक्ष, नगर पालिका कवर्धा

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page