
खड़ौदा। 15 अगस्त के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत खड़ौदा कला के सरपंच, समस्त पंचगण एवं ग्रामवासियों ने देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में ग्राम पंचायत खड़ौदा के सरपंच एवं पंचगण ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, सम्मान और वीरता का प्रतीक है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से हमारा देश स्वतंत्र हुआ।
उन्होंने कहा कि हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और विकास को मजबूत बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। साथ ही अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जिम्मेदार रहना चाहिए।
ग्राम पंचायत खड़ौदा की ओर से सभी ग्रामवासियों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।
ग्राम पंचायत खड़ौदा के सरपंच, समस्त पंचगण एवं ग्रामवासियों ने पुनः सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विनीत: दूजेराम साहू (सरपंच)


