
कवर्धा(अभिषेक वर्मा): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम सेवा कार्य आयाम के तहत् वनांचल में सेवा कार्य प्रारंभ किया इसके तहत् वनांचल बैगा जनजाति परिवारजनों के समक्ष लगातर पहुंचकर पढ़ाई करने वाले बालक बालिकाओं को अध्ययन सामाग्री जैसे कापी पेन बैग पेंसिल एवं अन्य पठन पाठन सामाग्री भेंट किया जा रहा है। बीते कल छिदीडीह, खाम्ही, कुई कुकदूर के बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम द्वारा लगातार तिज त्यौहार के अवसर पर वनांचल ग्राम पहुंचकर सेवा कार्य करते हैं।इसका मुख्य उद्देश्य वनांचल में निवासरत उन परिवारों तक पहुंचना जहां सेवा और सुविधा शिक्षा ग्रहण करने की सामग्री के अभाव के कारण को भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न हो पाए इसके लिए लगातार विद्यार्थी परिषद वनांचल में अपना सेवा कार्य दे रही है।
अभाविप के प्रदेश सहमंत्री तुषार चन्द्रवंशी ने बताया कि अभाविप लगातार सेवा कार्य के माध्यम से शिक्षा का माहौल अच्छा होगा तो वनांचल में रहने वाले बच्चे अपने आप सही रास्ते पर चल पड़ेंगे। काफी समय विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ताओं का लगातार प्रयास रहता है कि कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न हो जिसके लिए हम लगातार वनांचल में सेवा कार्य कर रहे हैं। समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय विद्यार्थी परिषद स्वयं को मात्र छात्र हितों तक सीमित नहीं रखाता समाज के हर वर्ग तक निरंतर पहुंच सके इसके लिए सशक्त प्रयास हमेशा करता रहता है।
सेवा कार्य में प्रमुख रूप से सचिन धुर्वे जनजाति प्रमुख तुषार चन्द्रवंशी जिला संयोजक खेमलाल साहू नगर सहमंत्री संगीता बिरेंद्र निकिता लक्ष्मण मानस मिश्रा लिलाराम यादव गोपाल जायसवाल गोविन्दा पटेल एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


