कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, मुफ्त पाठ्यपुस्तकें वितरित

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कचहरी पारा कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा और विद्यालय विकास को लेकर दिए महत्वपूर्ण आश्वासन।

कवर्धा।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कचहरी पारा कवर्धा में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं शाला विकास समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक, पुष्पमाला एवं पुस्तक भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी माध्यम की कक्षा पहली एवं नवमी के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। वहीं हिंदी माध्यम की कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई कि पात्र छात्राओं को जल्द ही शासन की ओर से निशुल्क साइकिल भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ऊषा ठावरे के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गजेंद्र पांडेय ने किया, जबकि वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद मनोज गुप्ता, शंभू देवांगन, सोनू उपाध्याय, हरीश कुंभकार, शाला विकास समिति के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता तथा शिक्षाविद् डॉ. अतुल देव वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्षद मनोज गुप्ता ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग का आश्वासन देते हुए नव निर्मित विद्यालय भवन के लिए एक वॉटर कूलर उपलब्ध कराने की घोषणा की। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और विद्यालय प्रबंधन से कहा कि विद्यालय की आवश्यकताओं को लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में नई कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकें प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिसर में शिक्षा के प्रति उत्साह और नई शुरुआत का माहौल देखने को मिला।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page