
नगर मंत्री परमेश्वर साहू ने कहा की पी.जी. कॉलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में भारी धांधली एवं अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गहरी आपत्ति दर्ज करती है। अनेक योग्य एवं मेधावी छात्रों को प्रवेश से वंचित किया गया है, वहीं दूसरी ओर अपारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर नियम विरुद्ध प्रवेश दिए गए हैं ।
एबीवीपी का स्पष्ट कहना है कि शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और समान अवसर ही छात्रों का अधिकार है। प्रवेश प्रक्रिया में हो रही धांधली न केवल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि पूरे शैक्षणिक माहौल को दूषित कर रही है।
अभाविप की मांगें:
1. प्रवेश प्रक्रिया की तत्काल जांच कराई जाए।
2. सभी अनियमित प्रवेश को रद्द कर, योग्य छात्रों को उनका वाजिब हक दिया जाए।
3. भविष्य में ऐसी धांधली न हो इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया जाए।
4. दोषी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो अभाविप आंदोलन के लिए बाध्य होगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


