कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

सरकारी स्कूल में वृक्षों की सुरक्षा के लिए राजेश चंद्रवंशी ने दान की 5 ट्रैक्टर काली मिट्टी

कबीरधाम, बोड़ला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला, विकासखंड बोड़ला में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की बेहतर सुरक्षा और विकास के लिए ग्राम निवासी राजेश चंद्रवंशी ने 5 ट्रैक्टर काली मिट्टी का दान किया।

बताया गया कि राजेश चंद्रवंशी ने यह सहयोग सी.पी. चंद्रवंशी एवं रविकांत तितरमारे की प्रेरणा से किया। उन्होंने विद्यालय में वृक्षारोपण और पौधों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखकर इस कार्य में योगदान देने का निर्णय लिया।

राजेश चंद्रवंशी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा बेहतर तरीके से हो सकती है। उन्होंने बताया कि निजी स्थानों पर लगाए गए पौधे अक्सर विभिन्न कारणों से सुरक्षित नहीं रह पाते, इसलिए उन्होंने सरकारी स्कूल में लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए सहयोग किया ताकि पौधे तेजी से विकसित हो सकें और आने वाले समय में पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।

इस अवसर पर सी.पी. चंद्रवंशी और रविकांत तितरमारे ने राजेश चंद्रवंशी के इस सामाजिक एवं पर्यावरण हितैषी कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जनसहयोग से विद्यालयों में हरियाली बढ़ेगी और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page