कवर्धाकिसानकृषिखास खबरछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़राजनीतिशिक्षा

बालोद में गोंड समाज और प्रशासन के बीच अहम बैठक, वन भूमि विवाद पर हुई चर्चा

बालोद। ग्राम तूयेगोंदी के संरक्षित वन क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे और जामडी पाटेश्वर धाम के संचालक श्री बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी से जुड़े विवाद को लेकर गोंड आदिवासी समाज के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन बालोद से मुलाकात की। यह बैठक कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल की उपस्थिति में आयोजित हुई।

गौरतलब है कि 1 जून 2026 को सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद द्वारा ग्राम तूयेगोंदी के संरक्षित वन क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। मामले को लेकर जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने प्रदेश स्तरीय गोंड समाज प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया था।

बैठक में गोंड समाज की ओर से प्रदेश प्रमुख प्रतिनिधियों के रूप में श्री एम. डी. ठाकुर, पूर्व विधायक गुंडरदेही श्री आर. के. राय, श्री विष्णु देव ठाकुर, श्री राजेश छेदावी एवं श्री सीताराम ठाकुर उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने समाज की भावनाओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा तथा निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

बैठक के दौरान जिला प्रशासन ने मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सभी पक्षों की बात सुनकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page