कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाभक्तिराजनीति

कवर्धा में 10 मई को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

कवर्धा में 10 मई 2026, रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अग्रसेन भवन, कवर्धा में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक रंग और उत्साह देखने को मिलेगा।

इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज को संगठित करना, सामाजिक एकता को मजबूत करना और समाज के प्रतिभावान लोगों का सम्मान करना है। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

You cannot copy content of this page