कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

NSUI के 56वें स्थापना दिवस पर छात्र हित में कॉपी एवं पेन वितरण – शिक्षा पर ध्यान, दिखावे पर नहीं

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला एवं शास.प्राथ.शाला-बद्दो में छात्र-छात्राओं को कॉपी एवं पेन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उन्हें आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना रहा।

भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे तो करती हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, ऐसे समय में NSUI लगातार छात्रों के साथ खड़ी है। शिक्षा के क्षेत्र में घटती सुविधाएं और बढ़ती अनदेखी यह दर्शाती है कि जिम्मेदार लोग छात्रों के भविष्य को लेकर कितने गंभीर हैं।

जिला महासचिव NSUI, अमन वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना और उनकी जरूरतों को पूरा करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जहां एक ओर भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में विफल साबित हो रही है, वहीं NSUI निरंतर छात्रों के हित में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार वास्तव में छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर होती, तो आज विद्यार्थियों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी संघर्ष नहीं करना पड़ता। NSUI आगे भी छात्र-छात्राओं के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं के लिए आवाज उठाती रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से तुषार वर्मा विधानसभा सचिव,हिमांशु वर्मा, पल्लू पटेल,निखिल वर्मा,गेंदराम पटेल,सुरेंद्र पटेल,डोमन मेरावी एवं अधिक संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page