कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाराजनीति

कवर्धा: स्कूल व आंगनबाड़ी की मूलभूत समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

कवर्धा :- आज जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 (सुखाताल) कवर्धा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के शासकीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु एक विस्तृत ज्ञापन माननीय कलेक्टर महोदय जी को कवर्धा जिला कबीरधाम को सौंपा गया।

जनपद सदस्य प्रतिनिधि क्षेत्र क्रमांक 03 कवर्धा वाल्मिकी वर्मा ने बताया कि ज्ञापन में क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों की सुरक्षा,सुविधा एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की मांग की गई।

 

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं – [A] ग्राम पंचायत बटुराकछार

1. शासकीय प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाए।

आश्रित ग्राम कोदवा

1. शासकीय प्राथमिक शाला में नवीन भवन एवं बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाए।

 

[B] ग्राम पंचायत सुखाताल

1. शासकीय हाई स्कूल में हिंदी,अंग्रेजी,विज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति,नवीन भवन का निर्माण एवं बाउंड्रीवॉल की मरम्मत किया जाए।

2. आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01हेतु नवीन भवन,पहुंच मार्ग (रोड) निर्माण,केंद्र क्रमांक 02/04 व प्राथमिक शाला में पानी पंप एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण।केंद्र क्रमांक 03 में नवीन भवन सीसी रोड एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किया जाए।

 

[C] ग्राम पंचायत बोधाईकुंडा

1. शासकीय प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 परिसर का समतलीकरण,नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण।

2. आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में पानी पंप एवं नल कनेक्शन की व्यवस्था।

आश्रित ग्राम खैरीपार

1. नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण और पानी पंप स्थापना।

आश्रित ग्राम दशरंगपुर

1. नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण एवं प्राथमिक शाला में सीसी रोड व बाउंड्री वॉल निर्माण।

[D] ग्राम पंचायत जरती

1. शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में बाउंड्रीवॉल एवं सीसी रोड निर्माण किया जाए।

2. आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में बाउंड्रीवॉल, समतलीकरण एवं सीसी रोड निर्माण की जाए।

आश्रित ग्राम नाऊडीह

1. प्राथमिक शाला में शौचालय,समतलीकरण एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण की जाए।

2. आंगनबाड़ी केंद्र में सीसी रोड,बाउंड्रीवॉल एवं भवन मरम्मत कार्य किया जाए।

इस प्रकार जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 कवर्धा के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र की मांग को शासन प्रशासन के समक्ष रखा।ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी,कबीरधाम एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी,कबीरधाम को भी प्रेषित की गई है।

प्रतिनिधि ने कलेक्टर महोदय से भेंट कर उपरोक्त समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आग्रह किया तथा बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की।क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि शासन-प्रशासन द्वारा शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ की जाएंगी,जिससे बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सके।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page