
बोड़ला | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट राज्य के समग्र एवं चहुंमुखी विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। यह बजट “संकल्प से सिद्धि तक” के मंत्र को साकार करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की ओर एक ठोस कदम है।

इस बजट में युवा, महिला, किसान और श्रमिक वर्ग को सशक्त बनाने के साथ-साथ उद्योगों को प्रोत्साहन देकर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है। वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई जैसे बुनियादी क्षेत्रों को नई गति मिलने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल बोड़ला के मीडिया प्रभारी दीपक साहू ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट हर वर्ग के विकास को समर्पित है और प्रदेश को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने इस सर्वहारा और जनकल्याणकारी बजट के लिए छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी एवं श्री अरुण साव जी, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी तथा समस्त मंत्रिपरिषद का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।








