कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवाजरा हटकेन्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला का 7 दिवसीय NSS शिविर शुरू, ग्राम पंचायत बैहरसरी में हुआ शुभारंभ

बोड़ला — स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बोड़ला द्वारा आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का शुभारंभ आज ग्राम पंचायत बैहरसरी में विधिवत रूप से किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षकगण, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गांव के सरपंच नरेंद्र वर्मा, उपसरपंच अमित (विक्की) वर्मा सहित रामानुज वर्मा, नितिन वर्मा, गजाधर वर्मा एवं ईश्वर वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

7 दिवसीय शिविर के अंतर्गत ग्राम में स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page