कवर्धाखेलछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

KPL कवर्धा प्रीमियर लीग: बोड़ला मंडल में क्रिकेट का रोमांच चरम पर

बोड़ला मंडल अंतर्गत आयोजित KPL (कवर्धा प्रीमियर लीग) के तहत लेंजाखार और काबराटोला के बीच खेले गए मुकाबले ने क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। इस रोमांचक मैच में लेंजाखार टीम के पोषण वर्मा ने मात्र 26 गेंदों में 100 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पोषण वर्मा की इस तूफानी बल्लेबाजी से मैदान में मौजूद दर्शकों में भारी जोश देखने को मिला, वहीं पूरे इलाके में उनकी इस शानदार पारी की चर्चा बनी हुई है। चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए उन्होंने मैच को एकतरफा बना दिया।

 

KPL कवर्धा प्रीमियर लीग स्थानीय युवाओं के लिए प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच बनकर उभर रही है। इस लीग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट खेलने, आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

 

मैच के दौरान खेल भावना, अनुशासन और दर्शकों की भारी मौजूदगी ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले दिनों में KPL और भी रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगी।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page