कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाशिक्षा

श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल देवरी का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न

बच्चों ने मां महामाया मंदिर और कानन पेंडारी जू में लिया ज्ञान व आनंद

देवरी। क्षेत्र के श्रेष्ठतम विद्यालय श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल देवरी में बीते दिनों एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राइमरी एवं मिडिल विंग के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल एवं स्टाफ के साथ इस यात्रा में हिस्सा लिया।

यात्रा की शुरुआत बिलासपुर के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर दर्शन से हुई, जहां छात्रों के लिए भोजन एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अध्यात्म एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शिक्षाप्रद जानकारी दी गई।

इसके बाद बच्चे अचानक मार्ग पर स्थित कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न जीव-जंतु, चिड़ियां, शेर, बाघ आदि को नजदीक से देखा और वन्यजीवों के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त की।

स्कूल के प्रिंसिपल हरीश कुमार (एच.के. चंद्रवंशी) व शिक्षकों की टीम ने पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और अवलोकन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया।

 

जू में बने एक्वेरियम (मछली घर) में भी बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का अध्ययन किया, जिससे उनका वैज्ञानिक और पर्यावरणीय ज्ञान बढ़ा।

प्रिंसिपल एच.के. चंद्रवंशी ने बताया कि विद्यालय हर वर्ष ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करता है, जिससे बच्चों को यात्रा, एडवेंचर, वास्तविक अनुभव और आनंद के साथ-साथ ज्ञान में वृद्धि होती है तथा उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।

स्कूल की इस गतिविधि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मनोरंजन और व्यावहारिक ज्ञान का अनूठा अनुभव प्रदान किया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page