कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

जिला अध्यक्ष मलाईका सिंह राजपूत ने एसपी धर्मेंद्र सिंहछावई को पुलिस स्मृति चिन्ह समर्पित किया

कवर्धा

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की जिला अध्यक्ष मलाईका सिंह राजपूत ने पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंहछावई को बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ पुलिस स्मृति चिन्ह प्रेषित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन समाज की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करता है। ऐसे में उनके प्रति सम्मान प्रकट करना संगठन का दायित्व और गौरव दोनों है।

 

एसपी धर्मेंद्र सिंहछावई ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा किए जा रहे सामाजिक, जनजागरण एवं मानवाधिकार संरक्षण संबंधी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संगठन की सकारात्मक पहलें समाज में जागरूकता और सद्भाव स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

एसपी ने जिला अध्यक्ष मलाईका सिंह राजपूत को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि संगठन अपने कार्यों को इसी निष्ठा और सद्भाव के साथ आगे बढ़ाता रहे। उन्होंने संगठन के प्रयासों के लिए धन्यवाद भी प्रेषित किया।

 

कार्यक्रम सरल और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page