
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए फिर एक बार एनडीए सरकार के अपने नारे को सिद्धि तक पहुंचाने में कामयाब हुई है। भारतीय जनता पार्टी और उनकी सहयोगी पार्टियों ने चुनाव में एक तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की है वहीं महागठबंधन को एक बार फिर से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा और एनडीए गठबंधन को मिली इस ऐतिहासिक जीत पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार की जनता ने एक बार फिर अपने जनादेश से यह सिद्ध कर दिया है कि वह विकास, स्थिरता और सर्वसमावेशी प्रगति के मार्ग पर अटूट विश्वास रखती है। यह परिणाम सिर्फ़ चुनावी जीत नहीं, यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, उनकी गारंटी, और उभरते हुए नये बिहार के भविष्य में जन-जन का अटूट विश्वास है। इस विश्वास के लिए बिहार की जनता का कोटि-कोटि आभार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिए एनडीए के सभी विजयी प्रत्याशी, समर्पित कार्यकर्ताओं को भी हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत, आपका समर्पण और आपकी प्रतिबद्धता ही इस ऐतिहासिक विजय की असली शक्ति है।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार पुनः बिहार के विकास, महिला के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने सहित प्रदेश में विकास व अधोसंरचना निर्माण को गति देने के लिए सुशासन की सरकार चुना है। विपक्षी पार्टियों ने कई भ्रम फैलाये, चुनाव में जितने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी की माताजी का अपमान किया, कई झूठे वादे लेकर जनता के बीच गए लेकिन जनता सब जानती है कि ये सिर्फ विपक्षियों के चुनावी वादें हैं जो जमीनी हकीकत पर नहीं उतरते। पर मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी होती है, वो जो कहते हैं उसे जरुर पूरा करते हैं। बिहार की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 10000 रुपए की आर्थिक सहायता दी। मोदी जी द्वारा बिहार के लिए विशेष पैकेज मिलने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहें हैं, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है, इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति आई है, उर्जा और सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हुआ है, हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि बिहार की जनता इन सभी परिवर्तन से भली भांति परिचित है, उन्होंने प्रधानमंत्री जी और एनडीए सरकार की घोषणाओं और योजनाओं को जमीनी हकीकत में पूरा होते देखा है। इन्हीं परिवर्तनकारी नीतियों से एक बार पुनः एनडीए गठबन्धन बिहार में ऐतिहासिक जीत जरुर दर्ज करेगी। मुझे ख़ुशी है कि जीत का मुझे भी माध्यम बनने का केन्द्रीय नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी व छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व ने सोनपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में मुझे जिम्मेदारी दी और आज वहां से भी भाजपा प्रत्याशी श्री विनय कुमार सिंह जी ने भी बड़े अंतर से जीत हासिल की है मैं उन्हें व सोनपुर विधानसभा के समस्त कर्मठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूँ साथ ही सोनपुर विधानसभा की जनता जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मुझे अपने परिवार के सदस्य की भांति स्नेह और समर्थन दिया मैं उनके इस विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में बिहार की जनता से किये हर एक वादों को सुशासन और विकास की पहचान एनडीए सरकार अक्षरशः पूरा करते हुए बिहार की महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और एक नए,आत्मनिर्भर व विकसित बिहार को नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


