कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिशिक्षा

संघ शताब्दी वर्ष में गुरु घासीदास बस्ती में विजयादशमी उत्सव संपन्न

कवर्धा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कवर्धा नगर के बस्ती क्रमांक-04 गुरु घासीदास बस्ती (पाली पारा हाई स्कूल) में संघ के विजयादशमी उत्सव, पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संघ के स्थापना के 100 वर्ष (शताब्दी वर्ष) के उपलक्ष्य में विशेष रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मुरली सिंह जी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वयंसेवकों को संघ के शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “संघ के 100 वर्ष समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति और संगठन की अमर गाथा हैं।”

 

मुख्य वक्ता श्री मनहरण बर्वे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श हैं, जिन्होंने रावण के अहंकार का अंत कर धर्म की स्थापना की। उन्होंने कहा कि संघ ने 1925 में डॉ. हेडगेवार जी के नेतृत्व में जिस ध्येय के साथ शुरुआत की थी, वह आज भी राष्ट्र सेवा के मार्ग पर अडिग है।

 

उन्होंने आगे कहा कि शताब्दी वर्ष में पंच प्रण — सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वबोध, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, तथा नागरिक कर्तव्यबोध — को अपनाकर हम भारत माता को परम वैभव के शिखर तक पहुंचा सकते हैं।

 

इस अवसर पर नगर सहकार्यवाह अभिषेक दुबे, बस्ती प्रमुख वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में बाल एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संघ गीत और राष्ट्रगीत के साथ उत्सव का समापन किया गया।

You cannot copy content of this page