
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम द्वारा शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले “समरसता कन्या भोज” कार्यक्रम का सफल आयोजन इस वर्ष भी किया गया।

इस पावन अवसर पर पांडातराई इकाई द्वारा 301 कन्याओं, कवर्धा 21 कन्याओं व बोड़ला के कार्यकर्ताओं द्वारा 21 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें माँ भगवती का स्वरूप मानते हुए श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कराया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
जिला संयोजक गजाधर वर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति और सृजन की प्रतीक माना गया है। कन्याओं का पूजन और उन्हें भोजन कराना समरसता, संस्कार और परंपरा का प्रतीक है। विद्यार्थी परिषद हर वर्ष इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता और मातृशक्ति के प्रति आदर का संदेश देती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कन्या भोज का एक अलग महत्व है कहां जाता है बच्चों के रूप में मां दुर्गा स्वयं कन्या के रूप में आकर प्रसाद ग्रहण करती है जिससे घर, परिवार, क्षेत्र में खुशहाली व शांती का वातावरण बना रहता है । इस आयोजन में विधार्थी परिषद के समस्त कार्यकर्ता व नगर के समाजसेवी का भी सहयोग प्रमुख रूप से रहा ।।









