
देवरी मरका क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठित विद्यालय श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल देवरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सच्चिदानंद केसरवानी (पूर्व जिला जेल संदर्शक), मानस केसरवानी, मुकेश चंद्राकर, विद्यालय अध्यक्ष हेमंत कुंभकार सहित अनेक पालकगण सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बच्चों द्वारा रैली निकालकर की गई, जिसमें स्वतंत्रता का संदेश पूरे क्षेत्र में दिया गया। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों और बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति का जज़्बा जगाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरीश कुमार ने समस्त अतिथियों एवं पालकगण का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।









