
कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनक सेवक आनंद सिंह ठाकुर ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह दिन हमें महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम किया है और हम सबको उनके आदर्शों पर चलते हुए एक सशक्त, समानता-आधारित और न्यायपूर्ण भारत का निर्माण करना है।
आनंद सिंह ठाकुर ने सभी नागरिकों से भाईचारे, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यही शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


