कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लाराजनीति

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 सदस्य द्वारा तिरंगा रैली व चरण पादुका वितरण कार्यक्रम संपन्न…

खारा: ग्राम खारा स्थित प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित खारा में आज तेंदूपत्ता संग्राहकों के चरणों की सुरक्षा हेतु चरणपादुका वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खारा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले 20 गांवों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को इस अवसर पर चरणपादुका वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजकुमार मेरावी (जिला पंचायत सभापति), गजानंद यादव (मंडल अध्यक्ष, रेंगाखार कला), मनीराम यादव (अध्यक्ष, से. स. स. उसरवाही), राकेश चाँद श्रीवास्तव (सरपंच), सूदन मेरावी और भूखान यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम खारा वन मंडल के 20 गांवों के क्षेत्रवासी महिला-पुरुष भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा रैली भी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता निभाई।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चरणपादुका वितरण से तेंदूपत्ता संग्राहकों को जंगल में काम करते समय पैर की सुरक्षा मिलेगी और यह उनके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होगा।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page