Chunavकवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से प्रत्याशी निर्जला/ऋषि वर्मा को मिल रहा जनता का अपार समर्थन

बोड़ला: जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के प्रत्याशी निर्जला/ऋषि वर्मा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र में लगातार किए जा रहे डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

निर्जला/ऋषि वर्मा जनता से सीधे संवाद कर उनके मुद्दों को समझने और समाधान का भरोसा देने में जुटे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हो रही सभाओं और जनसंपर्क अभियानों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों और समर्थकों का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का उत्साह यह संकेत दे रहा है कि निर्जला/ऋषि वर्मा को चुनाव में भारी समर्थन मिल सकता है।

You cannot copy content of this page