कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़शिक्षा

प्रा. अमित बघेल और यज्ञदत्त वर्मा बने छत्तीसगढ़ के पुनर्नियुक्त ABVP प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री

रायपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रा. अमित बघेल और यज्ञदत्त वर्मा को क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के रूप में पुनर्नियुक्त किया है। यह घोषणा संगठन की 57वीं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान की गई। दोनों अधिकारी जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले 57वें प्रदेश अधिवेशन में अपने पदभार ग्रहण करेंगे।

 

प्रा. अमित बघेल, बिलासपुर निवासी, वर्तमान में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं। वे 2008 से परिषद के सदस्य हैं और विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। पिछले वर्ष 2022-23 और 2023-24 में भी वे प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे हैं।

 

वहीं, यज्ञदत्त वर्मा, कबीरधाम जिले के निवासी, वर्तमान में रायपुर महानगर संगठन मंत्री हैं। 2013 से संगठन में सक्रिय यज्ञदत्त वर्मा ने विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वे 2020 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं वर्तमान में रायपुर महानगर संगठन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं और अब 2024-25 के लिए पुनः प्रदेश मंत्री नियुक्त हुए हैं।

 

अध्यक्ष और मंत्री दोनों की नियुक्ति परिषद की गतिशीलता और आगामी योजनाओं को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए मानी जा रही है।

You cannot copy content of this page