
आज पीजी कॉलेज कवर्धा में हुए बड़े भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांगों को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी के नेतृत्व में कवर्धा जिलाधीस महोदय के माध्यम से सचिव उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौपा गया।
एनएसयूआई अध्यक्ष शितेष चंद्रवंशी ने बताया कि महाविद्यालय मे प्रवेश के दौरान छात्रों के द्वारा जमा किये गए महाविद्यालयिन व जनभागीदारी शुल्क की जानकारी प्रिंसिपल को होने के बावजूद, यदि शुल्क को कॉलेज के खाते में जमा नहीं किया गया था तो प्राचार्य द्वारा कोई कार्यवाही क्यो नहीं की गई थी यह संदेह पैदा करता है व लगातार कुछ महीनो से आरोपी अकाउंटेंट अनुपस्थित चल रहा था, बायोमेट्रिक मशीन से इसकी जाँच कराकर इसकी पुष्टि की जा सकती है लेकिन इस विषय पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया,महाविद्यालय में अतिथि व्याख्याता,जनभागीदारी प्राध्यापक व कर्मचारियों के वेतन का भुगतान 2 से 3 महीनो तक लंबित होता रहा, जिसकी संपूर्ण जानकारी प्राचार्य को होने के बावजूद न इस विषय पर संज्ञान लिया गया और न ही सम्बंधित अकाउंटेंट पर कोई कार्रवाई की गई, यदि पूर्व में कार्रवाही कर दी गई होती तो आज यह स्थिति निर्मित नहीं होती, जिससे स्पष्ट लग रहा है की प्रिंसिपल और संबंधित अकाउंटेंट की मिलीभगत के चलते ये भ्रष्टाचार हुआ।

एनएसयूआई अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि महाविद्यालय के सभी खातों का बैंक स्टेटमेंट निकलवाकर लेनदेन की जाँच करायी जाए व प्रशासन द्वारा प्राचार्य,सम्बंधित अकाउंटेंट व अन्य संलिप्त कर्मचारियों पर तुरंत निलंबन की प्रक्रिया कर FIR कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए व इस भ्रष्टाचार के कारण जिन अतिथि व्याख्याताओ, जनभागीदारी प्राध्यापक व महाविद्यालय के कर्मचारियों का वेतन लंबित है जिसे प्राचार्य व आरोपी अकाउंटेंट के निजी संपत्ति से प्राध्यापको व कर्मचारियों को वेतन दिलाये जाने की मांग एनएसयूआई द्वारा की गई व सात दिवस के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन कर सड़क से सदन तक की लड़ाई के लिए एनएसयूआई बाध्य रहेगी।

ज्ञापन देने युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आकाश केसरवानी,वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक ठाकुर, एनएसयूआई संगठन प्रभारी अमन वर्मा,युका महासचिव राहुल सिन्हा,आशीष चंद्रवंशी,भुवनेश्वर पटेल,युका शहर अध्यक्ष हेमंत ठाकुर, महाविद्यालय अध्यक्ष एनएसयूआई मुकेश कौशिक, राहुल साहू, सौरभ, दीपक, भुवनेश्वर सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


