
कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के सर्व आदिवासी समाज (रूढ़ि जन्य परम्परा आधारित) के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को नव पदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों के बैगा आदिवासियों ने अपनी समस्याओं को कलेक्टर के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह धुर्वे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुखनंदन धुर्वे सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
वन विभाग के अधिकारी पर शोषण और अत्याचार का आरोप
बैगा आदिवासी समाज के ग्रामीणों ने वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर गणेश चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डिप्टी रेंजर द्वारा बैगा आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है, जिसमें जातिगत गालियां, अवैध वसूली, फसल चराने और झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजने जैसी घटनाएं शामिल हैं।
बैगा समाज के 17 नाबालिगों और युवाओं को फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजने की घटनाओं पर भी चर्चा की गई और उनके शीघ्र रिहाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने इस मामले में न्याय की मांग की और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की अपील की।
ज्ञापन सौंपा गया
बैगा आदिवासी समाज ने डिप्टी रेंजर गणेश चंद्रवंशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला वन विकास एवं वन निगम को ज्ञापन सौंपा। समाज के नेताओं ने कहा कि वे इस मामले में जल्द से जल्द न्याय चाहते हैं और उनके समाज के लोगों को प्रताड़ना से बचाया जाए।
इस मुलाकात के दौरान बैगा आदिवासी समाज के सैकड़ों सदस्य, जिनमें महिला, पुरुष और युवा शामिल थे, उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


