बिलासपुर महानगर की नई कार्यकारीणी की घोषणा हुई, जितेंद्र साहू को पुनः बनाए गए महानगर मंत्री…..

बिलासपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बिलासपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कार्यक्रम कल 29 सितंबर 2024 को संजीवनी हॉस्पिटल सभागार में आयोजित की गई थीं। इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री महेश साकेत जी और प्रांत अध्यक्ष प्रो. अमित बघेल उपस्थित रहे । इस विशेष अवसर पर प्रोफेसर शैलेंद्र द्विवेदी जी को सर्वसम्मति से सत्र 2024-25 के लिए बिलासपुर महानगर का अध्यक्ष और श्री जितेन्द्र साहू जी को महानगर मंत्री के रूप में पुनः निर्वाचित किया गया। जितेन्द्र साहू बने महानगर मंत्री
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) बिलासपुर के महानगर मंत्री बने जितेंद्र साहू जिनकी शिक्षा LLM की पढ़ाई गुरुघासीदास विश्वविधालय से कर रहे है , जितेंद्र विधार्थी परिषद से 2020 से जुड़ कर कार्य कर रहे है , छात्रों से जुड़े अनेक मुद्दे को उठाने का कार्य किया , व समाज के लिए अनेक उत्कृष्ट कार्य किए है ।
साथ ही इस कार्यकारणी में संस्कार चौबे, शशांक सोनवानी, अजय दुबे, साक्षी श्रीवास्तव को सह मंत्री बनाया गया। बिलासपुर महानगर को 4 भागो में बाटा गया है जिसमे सभी भागो के भाग संयोजक और मंत्री भी बनाए गए है जिसमे सरकंडा भाग संयोजक- अतिंद्रा दीवान, तिफरा भाग संयोजक – अशीष यादव, दयालबंद संयोजक – प्रकाश पांडे, मंगला संयोजक – हर्षवर्धन और कार्यालय मंत्री के रूप में सुधांशु यादव, सह कार्यालय मंत्री उत्तम चौहान, मीडिया संयोजक अभिषेक जयसवाल, सोशल मीडिया संयोजक राजीव सिंह बनाए गए। विभान्न आयाम गतिविधि मिला कर ऐसे 60 से ज्यादा छात्रों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। इस वर्ष के कार्यकारिणी में आयुर्वेद, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, लॉ, पीएचडी से संबंधित सभी छात्रों को जिम्मेदारी मिली है।
अभाविप बिलासपुर महानगर की नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष प्रो अमित बघेल ने यह संकल्प दिलाया है कि वे सदैव छात्रों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रांत संगठन मंत्री श्री महेश साकेत ने कहा कि इस वर्ष सभी कॉलेज में कार्यकारिणी बनाना और 20 हजार नए सदस्य बनाना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


