
कवर्धा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई कवर्धा द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर संघ कार्यालय, कवर्धा में 51 कन्याओं का कन्या भोज कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया तथा उन्हें ससम्मान भोजन कराया गया।

नगर मंत्री गजेंद्र राजपूत ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसी भाव को आत्मसात करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कन्या भोज कार्यक्रम के माध्यम से समाज में संस्कार, सेवा, श्रद्धा एवं नारी सम्मान का संदेश दिया।
मुस्कान पटेल ने कहां कि विधार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य करती रही है। इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति युवाओं की आस्था को सुदृढ़ करने के साथ समाज में सकारात्मक एवं संस्कारमय वातावरण निर्मित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गजाधर वर्मा ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर यहां आयोजन विधार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष करते आ रहा है परिषद केवल आंदोलन के माध्यम से बस काम नहीं करती बल्कि समाज के बीच रहकर काम करती है चाहे वह बस्तर में दंतेश्वरी मैया, डोगरगढ़ में बम्लेश्वरी मैया हो या रतनपुर में महामाया मैया इन सभी स्थानों पर विधार्थी परिषद SFS के माध्यम से सेवा कार्य प्रत्येक वर्ष करते आ रहा है।
कार्यक्रम के माध्यम से परिषद कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में नारी शक्ति के प्रति सम्मान और सेवा भाव को सशक्त करने का संकल्प व्यक्त किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कवर्धा इकाई ने नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कुंती साहू, मधु,सुनिता,अदिति, ममता, चंद्रकली, मुस्कान,पूनेन्द्र, बलराम,दानेश्वर, देवेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।


