कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़राजनीतिशिक्षा

गजाधर वर्मा को एबीवीपी जिला कबीरधाम के पुनः जिला संयोजक व प्रांत कार्यसमिति की मिली बड़ी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 58 वां प्रांत अधिवेशन स्पात नगरी भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के कौने कौने से छात्र शक्ति का नेतृत्व करने वाले छात्र संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए, इस अधिवेशन में आगामी कार्ययोजना एवं दायित्वों की घोषणा की गई।

अधिवेशन के दौरान संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता गजाधर वर्मा को उनके निरंतर संगठनात्मक कार्य, छात्रहित में सक्रिय भूमिका एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पुनः जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही उन्हें प्रांत कार्यसमिति में भी नवीन दायित्व प्रदान किया गया, गजाधर वर्मा पुर्व में कवर्धा नगर उपाध्यक्ष, नगर मंत्री, नगर सहमंत्री, सेवा कार्य प्रमुख जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन करते लगातार छह वर्षों से परिषद से जुड़े हुए हैं , लगातार छात्र हित के मुद्दे को लेकर आंदोलन, प्रदर्शन भी करते दिखे हैं , लगातार सक्रियता को देखते हुए अभाविप के प्रांत एवं विभागीय पदाधिकारियों ने कहा कि गजाधर वर्मा का अनुभव एवं समर्पण संगठन को नई दिशा देगा और छात्रहित के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाएगा।

पुनः दायित्व मिलने पर गजाधर वर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अभाविप की विचारधारा के अनुरूप छात्रहित, राष्ट्रहित एवं संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

अधिवेशन में प्रांत भर से आए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और संगठन को मजबूत करने हेतु विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page