
बोड़ला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बोड़ला इकाई ने पोंडी स्थित गायत्री गुरुकुल और सरस्वती शिशु मंदिर के सामने संचालित शराब भट्टी को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
नगर मंत्री वेदांत चौहान ने बताया कि यदि शराब भट्टी को 4 दिनों के भीतर नहीं हटाया गया, तो विद्यार्थी परिषद उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी और स्वयं शराब भट्टी हटाने के लिए बाध्य होगी, चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े।
ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर वर्मा, नगर सहमंत्री दीपक मरकाम, रूपेश भट्ट, अमर सिंह, राजेश यदु, छत्रपाल वर्मा, विनायक वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Unable to retrieve new videos from YouTube. Please try again later.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


