
रायपुर (अभिषेक वर्मा) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दूसरे दिन आज भी जशपुर प्रवास पर रहेंगे. वे 1 बजे कांसाबेल के टाटीडांड़ में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर शाम 4 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे.लोकसभा चुनाव के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक 19 जून को दोपहर 3 बजे महानदी भवन मंत्रालय में होगी. इस बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने निर्णय लिए जा सकते हैं. साथ ही प्रशासनिक ढांचे को बेहतर करने को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में कार्यक्रम होगा. रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भव्य योग कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जाएंगे. साथ हीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव कोरबा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं सभी जिलो में मंत्री, सांसद, विधायक लोगों के साथ योग करेंगे.
आचार हिता हटते ही सभी मंत्री अपने विभागों की समीक्षा बैठक लेकर आगे की कार्ययोजना बना रहे. वहीं उद्योग मंत्री लखन देवांगन आज और कल दो दिवसीय श्रम विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. दो दिनों तक विभागी कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
Unable to retrieve new videos from YouTube. Please try again later.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


