कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लाभक्ति

ग्राम बैहरसरी मे उत्साह के साथ मनाया हलषष्ठी पर्व, सगरी बनाकर की पूजा…

कवर्धा: कवर्धा जिले के बोड़ला क्षेत्र ग्राम बैहरसरी में महिलाओं ने व्रत रखकर किए पूजा अर्चना की। इस वर्ष हलषष्ठी की पर्व भाद्र मास की कृष्ण पक्ष को कमरछठ का पर्व मनाया जाता है।

इस वर्ष कमरछठ 28 अगस्त शनिवार को मनाया गया।

संतान की मंगल कामना एवं संतान प्राप्ति के लिए पूजा की गई। माताओं ने सुबह उठकर घर- आंगन की सफाई की। विभिन्ना प्रकार के अनाज, गेहूं, चना, लाई,ज्वार, बाजरा, मसूर एवं महुआ के साथ सगरी की पूजा की गई।

संतान की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत

भादो मास के महीनों में जहां लीला पुरुषोत्तम देवकीनंदन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। वहीं लीला पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव के ठीक दो दिन पहले भादो मास की षष्ठी को भगवान बलदाऊ का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

                    

यह पर्व को हलषष्ठी या हलधरषष्ठी के नाम से मनाकर ग्रामीण महिलाएं निर्जला व्रत रह कर मनाती हैं। शनिवार को बैहरसरी की महिलाओं ने दुर्गा मंच के प्रांगण में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशेष पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों की दीर्घायु जीवन के लिए निर्जला व्रत रहकर माताओं ने पूजा की।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजयकांत शुक्ला, शुशील वर्मा, राजकुमार, रामलोचन, उत्तम, बिशरू, बालमुकुंद, संदीप, दिनेश, पंचू, मुकेश, हेमंत, निलेश, आशीष, अभिजीत, राजू, देवरत, राहुल, गोपचंद, गोलू, दशरथ, पारस, हेमू, हेमप्रकाश, अनुराग, अमर यादव, संतोष, होली श्रीवास, का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page