
कवर्धा जिले के लोहारा क्षेत्र ग्राम बचेडी में महिलाओं ने व्रत रखकर किए पूजा अर्चना की। इस वर्ष हलषष्ठी की पर्व भाद्र मास की कृष्ण पक्ष को कमरछठ का पर्व मनाया जाता है।
इस वर्ष कमरछठ 28 अगस्त शनिवार को मनाया गया।
संतान की मंगल कामना एवं संतान प्राप्ति के लिए पूजा की गई। माताओं ने सुबह उठकर घर- आंगन की सफाई की। विभिन्ना प्रकार के अनाज, गेहूं, चना, लाई,ज्वार, बाजरा, मसूर एवं महुआ के साथ सगरी की पूजा की गई।
संतान की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत
भादो मास के महीनों में जहां लीला पुरुषोत्तम देवकीनंदन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। वहीं लीला पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव के ठीक दो दिन पहले भादो मास की षष्ठी को भगवान बलदाऊ का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
यह पर्व को हलषष्ठी या हलधरषष्ठी के नाम से मनाकर ग्रामीण महिलाएं निर्जला व्रत रह कर मनाती हैं। शनिवार को बचेडी की महिलाओं ने पंचायत स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशेष पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों की दीर्घायु जीवन के लिए निर्जला व्रत रहकर माताओं ने पूजा की।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


