Raipurकवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़

संघ कार्य की मूल भावना, संगठन की भूमिका, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में कार्य सिद्धि का आधार कार्यकर्ता- रामदत्त

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का "कार्यकर्ता विकास वर्ग - प्रथम (सामान्य)" 18 मई से प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का कार्यकर्ता विकास वर्ग -प्रथम (सामान्य) का 20 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन दिनांक 18 मई 2025 से कोनी, बिलासपुर में किया जा रहा है। इस वर्ग का उद्देश्य संघ के कार्यकर्ताओं के वैचारिक, शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक कौशल विकास को सुनिश्चित करना है, जिससे वे समाज में प्रभावी रूप से कार्य कर सकें। इस वर्ग में मध्य क्षेत्र के सभी चार प्रांतों छत्तीसगढ़, महकौशल, मध्य भारत और मालवा से चयनित 383 शिक्षार्थी, 58 शिक्षक एवं 65 प्रबंधक सहित कुल 506 सहभागी हुए हैं, जो पूर्व में संघ के विभिन्न चरणों के प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। यह वर्ग उनके लिए अगला महत्वपूर्ण चरण है, जहां उन्हें गहन शिक्षण, अभ्यास और संवाद के माध्यम से कार्यकर्ता से नेतृत्वकर्ता बनने की दिशा में प्रशिक्षण प्राप्त होगा। वर्ग का उद्घाटन श्री रामदत्त जी, अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह एवं वर्ग के सर्वाधिकारी अनिरुद्ध काउरवार और वर्ग कार्यवाह विक्रम सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमे श्री रामदत्त जी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि संघ कार्य की मूल भावना, संगठन की भूमिका, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में कार्य सिद्धि का आधार कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता के विकास के लिये आंतरिक गुणों का विकास, संगठन कुशलता के लिये प्रति वर्ष कार्यकर्ता विकास वर्गों का आयोजन किया जाता है।

प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं: वर्ग सुबह 4 जागरण से प्रारंभ हो कर रात 10 बजे तक चलता है जिसमे-

बौद्धिक सत्र: जिसमें राष्ट्रीय चिंतन, सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक समरसता, सेवा कार्य, राष्ट्र सुरक्षा एवं इतिहास जैसे विषयों पर प्रांतीय, क्षेत्रीय एवं अखिल भारतीय अधिकारियों के व्याख्यान होंगे। शारीरिक प्रशिक्षण: योग, नियुद्ध, दंड अभ्यास एवं स्वयंसेवकों के शारीरिक विकास को बढ़ाने वाले विविध अभ्यास होंगे।

संगठनात्मक अभ्यास शाखा संचालन, संपर्क कार्य, कार्य विस्तार की योजनाएँ एवं व्यावहारिक अभ्यास कालांश होंगें। समूह चर्चा एवं अभ्यास कार्यकर्ताओं को विचार व्यक्त करने, संवाद करने और समाधान खोजने की दृष्टि से प्रशिक्षित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यह मानता है कि समाज का परिवर्तन केवल सक्रिय, संस्कारित और समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही संभव है। इस वर्ग के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं को विकसित किया जाता है जो राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के लिए समाज के साथ मिल कर समर्पित भाव से कार्य कर सकें। इस वर्ग के पालक प्रवीण गुप्त संपर्क प्रमुख मध्य क्षेत्र एवं सह क्षेत्र प्रचारक प्रेमशंकर सिदार के देख रेख मे सम्पन्न हो रहा है।

 

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page